उत्तर प्रदेश

स्टेरिंग रॉड टूटने से सपा विधायक राहुल लोधी की गाड़ी पलटी, बाल-बाल बचे

रायबरेली:ब्यूरो चीफ दीपांशु तिवारी

रायबरेली। थाना क्षेत्र निगोहा के अंतर्गत मस्तीपुर गांव के पास लखनऊ–प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को बड़ा हादसा टल गया। हरचंदपुर से समाजवादी पार्टी के विधायक राहुल लोधी की गाड़ी अचानक स्टेरिंग रॉड टूटने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।

 

हादसे के वक्त विधायक राहुल लोधी स्वयं गाड़ी में मौजूद थे और लखनऊ से रायबरेली जा रहे थे। गाड़ी पलटने के बावजूद विधायक और उनकी टीम पूरी तरह सुरक्षित बच गए।

 

विधायक राहुल लोधी ने हादसे की जानकारी स्वयं एक्स (पूर्व ट्विटर) पर साझा की। उन्होंने लिखा कि दुर्घटना से वे और उनकी टीम पूरी तरह सुरक्षित हैं। साथ ही उन्होंने इसे ईश्वर की कृपा, बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद और शुभचिंतकों की दुआओं का परिणाम बताया।

 

📌 राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *