उत्तर प्रदेश

कांवड़ यात्रा में खाकी का मानवीय चेहरा—पुलिस ने किया पुष्पवर्षा, बढ़ाया मनोबल

Published by धर्मेंद्र शर्मा

ट्रांस हिंडन (दीपक मिश्रा) : कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए गाजियाबाद पुलिस दिन-रात मुस्तैद है। श्रावण माह के पावन अवसर पर कांवड़ लेकर हरिद्वार से लौट रहे भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पुलिस हर जरूरी सहयोग दे रही है।

 

सोमवार को डीसीपी ट्रांस हिंडन जोन गाजियाबाद निमिष पाटिल और एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने मोहन नगर चौराहा पहुंचकर श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया। अधिकारियों ने कांवड़ यात्रियों पर पुष्प वर्षा कर उनका उत्साहवर्धन किया और सकुशल यात्रा की कामना की।

 

इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने ट्रैफिक व्यवस्था का भी जायजा लिया। कांवड़ यात्रा के लिए निर्धारित लेन में यातायात नियंत्रित करने के निर्देश दिए गए ताकि अन्य राहगीरों को भी असुविधा न हो और श्रद्धालुओं की सुरक्षा बनी रहे।

 

डीसीपी निमिष पाटिल ने कहा कि पुलिस पूरी संवेदनशीलता और सतर्कता के साथ यात्रा मार्गों पर तैनात है। श्रद्धालुओं की सेवा को अपना धर्म मानते हुए हर अधिकारी व जवान सतत ड्यूटी कर रहे हैं।

 

शहर में जगह-जगह मेडिकल कैंप, जलपान व्यवस्था और आपातकालीन सहायता के लिए पुलिस की स्पेशल टीमें लगाई गई हैं। पुलिस की इस मानवीय पहल की हर ओर सराहना हो रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *