उत्तर प्रदेश

स्वच्छता के मामले नगर पंचायत गड़वारा को मिला जनपद में दूसरा स्थान, ईओ का हुआ सम्मान

ब्यूरो चीफ दीपांशु तिवारी

बेल्हा। स्वच्छ सर्वेक्षण रिपोर्ट में नगर पंचायत गड़वारा को जिले में दूसरा स्थान मिला है।जिले में प्रथम स्थान लालगंज नगर पंचायत को प्राप्त हुआ है।प्रदेश में 254 वाँ राष्ट्रीय स्तर पर नगर पंचायत गड़वारा को 444 वाँ स्थान मिला है।

 

इस अवसर पर नगर पंचायत गड़वारा अध्यक्ष प्रतिनिधि सचिन सिंह शोलू ईओ अभय रंजन को अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र देकर उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए उनकी सराहना की।

 

सचिन सिंह शोलू ने कहा कि *स्वच्छ नगर पंचायत स्वस्थ नगर पंचायत”* का आधार है, इसे बेहतर से बेहतरीन बनाने का प्रयास जारी रहेगा।

 

इस अवसर पर नितिन द्विवेदी, अतुल सिंह चौहान, उदय सिंह, रिंकू तिवारी , राजीव सिंह, रोशन सिंह, अमन सिंह, महेश सोनी, मनीष लंबरदार, संतोष सिंह रहे मौजूद।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *