ग्रेटर नोएडा वेस्ट : आईएपी नोएडा शाखा द्वारा सर्वोदय अस्पताल में CME का आयोजन
Published by धर्मेंद्र शर्मा

नोएडा: भारतीय फिजियोथेरेपिस्ट संघ (IAP) और IAPWC नोएडा शाखा, उत्तर प्रदेश द्वारा सर्वोदय अस्पताल, गौर सिटी 2, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में “बैठक प्रबंधन” विषय पर एक सतत चिकित्सा शिक्षा (CME) कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख वक्ता के रूप में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अंचित उप्पल ने विषय से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने आधुनिक जीवनशैली में गलत बैठने की आदतों से होने वाली शारीरिक समस्याओं और उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की।
CME में कई प्रतिष्ठित फिजियोथेरेपिस्ट और चिकित्सा क्षेत्र के विशेषज्ञों ने भाग लिया। प्रमुख उपस्थितजनों में डॉ. निक्की त्यागी (कन्वेनर), डॉ. प्रशांत कौशिक (सचिव), डॉ. गरिमा, डॉ. विभूति गौड़, डॉ. कमलजीत कौर, डॉ. विवेक सिन्हा, डॉ. पंकज शर्मा, डॉ. सरू बंसल और डॉ. निदा शामिल रहे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. पवन कुमार सैनी, डॉ. दिनेश सांमुज और डॉ. श्रुति शर्मा ने भी शिरकत की और IAP के इस प्रयास की सराहना की।
इस CME का उद्देश्य फिजियोथेरेपी पेशेवरों को बैठक से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में जागरूक करना और बेहतर उपचार विधियों पर प्रशिक्षण प्रदान करना था।