बिहार

बिहार टीम खेलेगी बेंगलुरु नेशनल टेनिस क्रिकेट चैंपियनशिप, आरा में हुआ जर्सी का अनावरण

ब्यूरो चीफ रमा शंकर

आरा। टेनिस क्रिकेट स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ बिहार द्वारा एक भव्य समारोह में बिहार टीम की जर्सी का अनावरण किया गया, जो आगामी सीनियर नेशनल टेनिस क्रिकेट चैंपियनशिप में हिस्सा लेने जा रही है। यह प्रतियोगिता 8 से 12 सितंबर 2025 के बीच बेंगलुरु, कर्नाटक में आयोजित होगी।

इस मौके पर संघ के मुख्य संरक्षक डॉ. अजय सिंह, चेयरमैन सूफी खान, अध्यक्ष मोहम्मद महबूब आलम और सचिव ज्योति प्रकाश मौजूद रहे। डॉ. अजय सिंह ने कहा कि इस बार बिहार टीम आत्मविश्वास और तैयारी के साथ मैदान में उतरेगी। चेयरमैन खान ने इसे राज्य के खिलाड़ियों के लिए सुनहरा मौका बताया।

अध्यक्ष महबूब आलम ने चयन प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और योग्यता आधारित बताया, जबकि सचिव ज्योति प्रकाश ने जानकारी दी कि पहले चरण में 30 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इन खिलाड़ियों के लिए विशेष ट्रेनिंग कैंप आयोजित किया जाएगा, जिसके बाद अंतिम 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया जाएगा।

खास बात यह है कि इस नेशनल चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को वर्ष 2026 में अमेरिका में होने वाले पहले टेनिस क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत की ओर से खेलने का मौका मिल सकता है।

जर्सी अनावरण समारोह में खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। संघ ने टीम को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि बिहार की टीम राष्ट्रीय स्तर पर दमदार प्रदर्शन करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *