19th April 2025

उत्तर प्रदेशदेश

भगवान परशुराम जन्मोत्सव 30 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश की मांग : पं विनोद मिश्रा

रिपोर्ट : हैदर खान

अखिल भारतीय परशुराम सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं विनोद मिश्रा ने मुरादनगर रेलवे रोड पर ब्राह्मण समाज की एक बैठक में कहा कि उत्तर प्रदेश में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर जो अवकाश होता था उसे स्थगित कर दिया गया है जिससे ब्राह्मणों में रोष है। हम उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग करते हैं कि उत्तर प्रदेश में 30 अप्रैल 2025 को भगवान परशुराम जन्म उत्सव पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाए । अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा एवम परशुराम सेवादल की एक बैठक रेलवे रोड पर बॉबी पंडित के कार्यालय पर हुई। जिसमें भगवान परशुराम जन्म उत्सव को मुरादनगर में धूमधाम से मनाने पर विचार हुआ। बैठक की अध्यक्षता अखिल भारतीय परशुराम सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं विनोद मिश्रा ने की। बैठक में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश समाप्त किए जाने पर ब्राह्मणों ने नाराजगी व्यक्त की तथा भगवान परशुराम जन्मोत्सव को भव्यता के साथ मनाने का निर्णय गया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष पं विनोद मिश्रा ने बताया कि उत्तर प्रदेश में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर सार्वजनिक अवकाश होता था लेकिन पिछले कुछ सालों से उत्तर प्रदेश सरकार ने परशुराम जयंती पर अवकाश समाप्त कर दिया है जिससे प्रदेश के ब्राह्मणों में रोष है। हम उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग करते है कि उत्तर प्रदेश में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर फिर से अवकाश घोषित कर किया जाए। पं मिश्रा ने बताया कि भगवान परशुराम भगवान विष्णु के छठें अवतार के रूप में जाने जाते हैं। इनका जन्म पुनर्वसु नक्षत्र में रात्रि के प्रथम पहर में हुआ था। भगवान परशुराम अजर अमर हैं। पंचांग के अनुसार इस बार जन्म उत्सव 30 अप्रैल अक्षय तृतीया को मनाया जाएगा। पं विनोद मिश्रा ने कहा 30 अप्रैल से लेकर 30 मई तक संपूर्ण भारतवर्ष में ब्राह्मणों के द्वारा महायज्ञ किया जाएगा जिसमें शोभा यात्रा महासम्मेलन के द्वारा प्राणी मात्र के कल्याण, राष्ट्र की उन्नति एवम विश्व शांति की कामना की जाएगी। पं विनोद मिश्रा ने कहा कि ब्राह्मणों का एक प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री प. ब्रिजेश पाठक से इस संबंध में लखनऊ जाकर मिलेगा तथा उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री पंडित सुनील शर्मा से भी एक प्रतिनिधिमंडल गाजियाबाद में उनके निवास स्थान पर जाकर मिलेगा तथा परशुराम जन्मोत्सव पर अवकाश घोषित किए जाने के संबंध में एक ज्ञापन कैबिनेट मंत्री विधायक साहिबाबाद पंडित सुनील शर्मा को भी दिया जायेगा।

इस दौरान बैठक में निंदो मेम्बर, पंडित मनोज शास्त्री, बॉबी पंडित, अरुण शर्मा उपाध्यक्ष परशुराम सेवादल उत्तर प्रदेश, राकेश शर्मा जिला अध्यक्ष, विधान सभा अध्यक्ष ओमपाल शर्मा, जिला महामंत्री प्रेमचंद शास्त्री, नगर अध्यक्ष प. प्रमोद कौशिक, पं ओमकार दत्त शर्मा प्रदेश महामंत्री, सोमदत्त शर्मा महामंत्री, राजेंद्र शर्मा, सचिन शर्मा, राकेश शर्मा, यति देव शर्मा, पं अशोक शर्मा आदि लोगों ने अपने-अपने विचार रखें तथा भगवान परशुराम जन्म उत्सव पर महायज्ञ एवम भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से बनाने पर निर्णय लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close