उत्तर प्रदेश

थाना फेस-1 पुलिस ने फर्जी मार्कशीट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया भारी मात्रा में सामान बरामद

Published by धर्मेंद्र शर्मा

 

नोएडा( प्रदीप कुमार); पुलिस ने अभियुक्त अभिमन्यु गुप्ता और धर्मेन्द्र गुप्ता को जल बोर्ड ऑफिस, सेक्टर-1, नोएडा के पास से गिरफ्तार किया। गिरोह द्वारा बेरोजगार, परीक्षा में फेल व नौकरी की आयु पार कर चुके व्यक्तियों के लिए विभिन्न विश्वविद्यालयों और बोर्डों के नाम पर फर्जी मार्कशीट, माइग्रेशन सर्टिफिकेट, रिज्यूम आदि तैयार किए जाते थे। दस्तावेजों में उम्र और अंक ग्राहक की मांग अनुसार दर्ज किए जाते थे। इसके एवज में आरोपी 80,000 से 2 लाख रुपये तक वसूलते थे।

 

बरामद सामग्री में शामिल है:

66 फर्जी मार्कशीट, 07 माइग्रेशन सर्टिफिकेट, 22 रिज्यूम, 14 प्लेन एग्जामिनेशन कॉपी, 09 डाटा शीट, 04 फर्जी मोहर, 02 लैपटॉप, 02 प्रिंटर, 07 मोबाइल फोन, 09 सिम कार्ड, 14 विभिन्न बैंकों की चेक बुक, पासबुक, कैश डिपॉजिट स्लिप बुक, एटीएम कार्ड, 08 रसीद बुक, इंकपैड, लैंडलाइन फोन व अपराध में प्रयुक्त 02 कारें।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान:

1. अभिमन्यु गुप्ता (40) निवासी कानपुर, वर्तमान पता सेक्टर 100, नोएडा।

2. धर्मेन्द्र गुप्ता (42) निवासी कानपुर, वर्तमान पता सेक्टर 99, नोएडा।

इनके खिलाफ थाना फेस-1 नोएडा में मु0अ0स0-262/2025 अंतर्गत धारा 318(4)/338/336(3)/340(2)/3(5) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आगे कीजांच में जुटी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *