
4 अप्रैल 2025 तक, वक्फ संशोधन विधेयक 2025 भारतीय संसद के दोनों सदनों—लोकसभा और राज्यसभा से पास हो चुका है। लोकसभा में यह बिल लंबी बहस के बाद 288 पक्ष में और 232 विपक्ष के वोटों से पारित हुआ, वहीं राज्यसभा में इसे 128 के पक्ष में और 95 के विपक्ष में वोट मिले। इस ऐतिहासिक फैसले के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने केंद्र सरकार की जमकर तारीफ की है। वही गाजियाबाद के मुरादनगर शहर के भाजपा नेता नितिन गोयल ने कहा कि यह बिल न केवल वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन में पारदर्शिता लाएगा, बल्कि मुस्लिम समुदाय के गरीब तबके, खासकर महिलाओं और बच्चों, को सशक्त करने में भी मदद करेगा। उन्होने आगे कहा कि भाजपा सरकार की कोशिश रही है कि इन संपत्तियों का उपयोग मुस्लिम समुदाय की शिक्षा, स्वास्थ्य और कल्याण के लिए हो। इस बिल का आधार पारदर्शिता और जवाबदेही है।
भाजपा नेता नितिन गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार लोकतांत्रिक तरीकों से काम कर रही है, और यह बिल उसका एक उदाहरण है। वक्फ के खौफ से भारत के लोग आजादी चाहते थे। यह बिल उस आजादी को सुनिश्चित करता है। यह भ्रष्टाचार पर लगाम लगाएगा और वक्फ संपत्तियों का दुरुपयोग रोककर समाज के कमजोर वर्गों को फायदा पहुंचाएगा। इस बिल के पास होने पर भारत के शांतिप्रिय मुस्लमानों में खुशी की लहर है।