ईकोटेक 3 : कुलेसरा चौकी में पीड़ितों की नहीं सुनी जाती फरियाद! चौकी इंचार्ज पर उठे सवाल, कार्रवाई की मांग तेज
Published by प्रदीप मिश्रा
ग्रेटर नोएडा। संवाददाता। थाना ईकोटेक 3 क्षेत्र की कुलेसरा चौकी पर पुलिसिया कार्यशैली को लेकर सवाल उठने लगे हैं। बीती रात दो पक्षों में हुई मारपीट की सूचना जब पीड़ित पक्ष ने 112 नंबर पर दी तो पुलिस मौके पर पहुंच गई, मगर चौकी इंचार्ज निशांत मलिक पर पीड़ितों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। और पीड़ित को थाने के अंदर बुरी तरह मारपीट की है जिस से पीड़ित सहमा हुआ है
पीड़ितों का कहना है कि देर रात तक वह चौकी पर बैठे रहे, मगर चौकी इंचार्ज ने उनकी एक न सुनी। यही नहीं, कुछ दिन पहले एक व्यक्ति ने हथौड़े से किसी के घर की सीढ़ियां तोड़ दी थीं, जिसकी सूचना भी चौकी इंचार्ज को दी गई थी, लेकिन तब भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। वीडियो भी वायरल हुआ था
पीड़ित का कहना है कि कुलेसरा चौकी में न तो पीड़ितों की फरियाद सुनी जाती है और न ही दोषियों पर कोई सख्त कार्रवाई होती है। उल्टे निर्दोषों को भी जेल भेजने की चर्चाएं आम हैं।
अब सवाल उठता है कि आखिर चौकी इंचार्ज निशांत मलिक को पीड़ितों की सुनवाई में क्यों दिलचस्पी नहीं है? क्या उन्हें किसी का संरक्षण प्राप्त है?
पीड़ितों ने इस पूरे प्रकरण की शिकायत पुलिस कमिश्नर को देंगे। पीड़ितों की मांग है कि कुलेसरा चौकी इंचार्ज को तत्काल निलंबित कर निष्पक्ष जांच कराई जाए, ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके और पुलिस पर से जनता का विश्वास न उठे।
अब देखना होगा कि पुलिस कमिश्नर इस मामले में क्या कड़ी कार्रवाई करते हैं!



