उत्तर प्रदेश

राज्यपाल बोलीं- अगले 10 साल का विजन डॉक्यूमेंट तैयार करें राज्य के सभी विश्वविद्यालय

अयोध्या : प्रदीप मिश्रा

अयोध्या : उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विश्वविद्यालयों के लिए 10 साल का विजन डॉक्यूमेंट तैयार करने पर जोर दिया है, जिससे शिक्षा प्रणाली में नवाचार और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिले। उन्होंने भगवान श्रीराम के आदर्शों से सीखने और विद्यार्थियों के बीच उनके चरित्र पर चर्चा करने की जरूरत बताई।

इसके अलावा, उन्होंने श्री अन्न (मिलेट) के महत्व पर जोर देते हुए विश्वविद्यालयों से आत्मनिर्भर बनने की अपील की। झांसी विश्वविद्यालय का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि वहां मिलेट की खेती और व्यापार से आर्थिक तरक्की हो रही है। राज्यपाल ने बीमारी और कुपोषण से निपटने के लिए मिलेट के उपयोग को प्रोत्साहित करने की बात कही।

उन्होंने खेलों के माध्यम से युवाओं को नई दिशा देने और बेटियों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की भी बात कही। उनके अनुसार, “जो खेलेगा, वह खिलेगा”—यही मूल मंत्र होना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *