दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विधानसभा में आज स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी दूसरी कैग रिपोर्ट पेश की
रिपोर्ट : अवसार उल हक

दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी कैग रिपोर्ट पेश की। इससे पहले शराब नीति पर रिपोर्ट पेश की गई थी, जिसे लेकर सियासी हंगामा हुआ था।
दिल्ली विधानसभा के बाहर नेता प्रतिपक्ष आतिशी और आप विधायक प्रदर्शन कर रहे हैं। विधानसभा के बाहर से आतिशी को राष्ट्रपति भावन जाने से रोका गया। बता दें कि अमानतुल्लाह खान को छोड़कर विपक्षी नेता आतिशी और आम आदमी पार्टी (आप) के सभी विधायकों को 25 फरवरी को सदन से निष्कासित कर दिया गया था।
भारतीय राजनीति में ऐसा पहली बार हो रहा: गोपाल राय
AAP विधायक गोपाल राय ने कहा, “भाजपा का रवैया काम करने का कम और AAP को गालियां देने का ज्यादा दिख रहा है। लोगों ने भाजपा को सरकार में इसलिए बैठाया है ताकि वे काम करें। वे CAG की सभी रिपोर्ट टेबल क्यों नहीं कर रहे हैं? विपक्ष को भी उस पर अपनी बात रखने का मौका दीजिए। भारतीय राजनीति में ऐसा पहली बार हो रहा है कि सदन में विपक्ष के विधायकों को घुसने नहीं दिया जा रहा।
आज एक और CAG रिपोर्ट दिल्ली विधानसभा के पटल पर रखी जाएगी’
दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, “आज अरविंद केजरीवाल के घोटालों की एक और CAG रिपोर्ट दिल्ली विधानसभा के पटल पर रखी जाएगी। अरविंद केजरीवाल ने किस तरह अस्पताल में सेवाओं के नाम पर दिल्ली को लूटने का काम किया था।”


