उत्तर प्रदेश

प्रतापगढ़ पुलिस ने मनाया 79वां स्वतंत्रता दिवस, बहादुर पुलिसकर्मियों को पदक और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित

ब्यूरो चीफ दीपांशु तिवारी

प्रतापगढ़।79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ डॉ. अनिल कुमार ने पुलिस लाइन में ध्वजारोहण कर सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा पूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की शपथ दिलाई। इस मौके पर उन्होंने विकसित भारत के निर्माण में भागीदारी, गुलामी की मानसिकता से मुक्ति और देश की एकता व अखंडता के लिए सदैव प्रयासरत रहने का संकल्प भी दिलाया।

 

ध्वजारोहण के उपरांत बहादुर एवं सराहनीय सेवा करने वाले पुलिसकर्मियों को पदक, प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश ने शौर्य के आधार पर पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार को PLATINUM प्रशंसा चिन्ह प्रदान किया। साथ ही कई अधिकारियों-कर्मचारियों को SILVER प्रशंसा चिन्ह और अतिउत्कृष्ट सेवा पदक भी प्रदान किए गए।

 

इस अवसर पर गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 10 अधिकारियों-कर्मचारियों को “अतिउत्कृष्ट सेवा पदक” से नवाजा गया। वहीं, यूपी-112 मुख्यालय द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रतापगढ़ जनपद के कई पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

 

15 जून 2025 को लखनऊ में आयोजित नव नियुक्त 60,244 आरक्षियों के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के सफल आयोजन में योगदान देने वाले प्रतापगढ़ के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को भी इस अवसर पर सम्मानित किया गया।

 

कार्यक्रम के अंत में सभी को मिठाई वितरित की गई और पुलिस अधीक्षक ने पुलिस परिवार सहित जनपद व देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। जनपद के सभी थानों, चौकियों और कार्यालयों पर ध्वजारोहण कर हर्षोल्लास से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *