उत्तर प्रदेश

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आलोक प्रियदर्शी ने अधिकारियों के साथ कावड़ यात्रा को लेकर दूधश्वरनाथ मन्दिर की सुरक्षा का लिया जायजा

रिपोर्ट : दीपक मिश्रा

गाजियाबाद ( दीपक मिश्रा ) कावड़ यात्रा में किसी प्रकार की कोई भी परेशानी ना आ सके इसके लिए अधिकारी रात हो या दिन लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। यह निरीक्षण इसके लिए किया जा रहा है ताकि जल लेकर आ रहे कावड़ियों को कोई भी परेशानी का सामना न करना पड़े श्रद्धा भाव से लाई हुई कावड़ यात्रा कुशल पूर्वक संपन्न हो सके श्रद्धालु की सुरक्षा को लेकर गाजियाबाद अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आलोक प्रियदर्शी अपराध एवं कानून-व्यवस्था एवं धवल जायसवाल, पुलिस उपायुक्त नगर जोन द्वारा कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत दूधेश्वरनाथ मन्दिर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने अधिकारियों के साथ पहुंचे। तथा सुगम यातायात व्यवस्था, रुट डायवर्जन एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु उचित प्रबन्ध किये जाने के सम्बन्ध मे सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देशभी दिये । इस दौरान सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली रितेश त्रिपाठी कविनगर एवं नंदग्राम सहायक पुलिस आयुक्त पूनम मिश्रा सहित सभी अधिकारी उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *