कृपया सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी ना करें आपत्तिजनक बयानों से बचें
ब्यूरो चीफ दीपांशु तिवारी
बेल्हा। थाना उदयपुर पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार -सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर डाला गया था आपत्तिजनक पोस्ट शासन के निर्देश पर सोशल मीडिया पर रखी जा रही है कड़ी नजर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट व भ्रामक/अफवाह फेलाने पर प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा संज्ञान में लेकर की जा रही है त्वरित कार्यवाही
एसपी प्रतापगढ़ का युवाओं के नाम संदेश-
“युवाओं से अपील है कि सोशल मीडिया का प्रयोग सोच-समझकर, सकारात्मक उद्देश्य के लिए करें। आपत्तिजनक या भ्रामक पोस्ट न डालें और न ही साझा करें। इससे न सिर्फ कानूनी कार्यवाही हो सकती है, बल्कि आपकी शिक्षा, करियर और छवि पर भी असर पड़ सकता है। अभिभावक अपने बच्चों को जागरूक करें।”
जनअपील-
जनपदवासी किसी भी प्रकार की अफवाह या आपत्तिजनक पोस्ट, भ्रामक/ भडकाऊ खबर को शेयर या फॉरवर्ड न करें। यदि कोई व्यक्ति इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध कठोरतम विधिक कार्यवाही की जाएगी।



