22nd October 2024

उत्तर प्रदेशदेश

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2024 में व्यापार, संस्कृति और मनोरंजन का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा, देश विदेश के कलाकार लेंगे भाग

Published by: धर्मेंद्र शर्मा

ग्रेटर नोएडा( धर्मेंद्र शर्मा) : इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 25 सितंबर से होने जा रहे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2024 (यूपीआईटीएस) में बोलिविया, रूस, बांग्लादेश, कजाकिस्तान, ब्राजील, वेनेजुएला, और इजिप्ट के कलाकार भी अपनी प्रस्तुति देंगे। यूपी के रंग मनोरंजन के संग थीम पर उत्तर प्रदेश की समृद्ध संस्कृति और व्यापारिक क्षमता का एक अनूठा संगम एक बार फिर से देखने को मिलेगा। मेले में यूपी के विभिन्न जिलों के कलाकार दर्शकों को अपनी संस्कृति से रूबरू कराएंगे। इसमें देश का प्रसिद्ध बैंड यूफोरिया ग्रुप भी धमाल मचाने के लिए तैयार है।
भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के सहयोग से हो रहे इस आयोजन में विभिन्न देशों की कला की झलक भी दिखाई देगी। 1.1 लाख वर्ग मीटर क्षेत्र में फैले इस मेगा इवेंट में व्यापार, संस्कृति और मनोरंजन का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। 25 से 29 सितंबर तक चलने वाले इस मेले में ब्रज, पश्चिमांचल, अवध, रूहेलखंड, बुंदेलखंड और पूर्वांचल के कलाकार अपने-अपने क्षेत्र की नृत्य कला का जादू बिखेरेंगे। शिव तांडव और कथक नृत्य नाटिकाओं के माध्यम से प्रदेश की समृद्ध संस्कृति को प्रस्तुत किया जाएगा। वहीं, मनोरंजन के क्षेत्र में प्रसिद्ध गायक अंकित तिवारी, कनिका कपूर और पलाश सेन के यूफोरिया बैंड ग्रुप की मनमोहक प्रस्तुतियां देखने को मिलेंगी। इनके सुर और ताल दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देंगे। मेले में यूपी की सांस्कृतिक संपदा, शिल्प, व्यंजन, और मनोरंजन के रंगों को भी उजागर किया जाएगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close