उत्तर प्रदेश

थाना प्रभारी मनीष त्रिपाठी की फतनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आर्म्स एक्ट के अभियोग से सम्बंधित एक अभियुक्त गिरफ्तार

Published by : ब्यूरो चीफ दीपांशु तिवारी

प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर एवं थाना प्रभारी फतनपुर मनीष त्रिपाठी के निर्देशन में फतनपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आर्म्स एक्ट से सम्बंधित प्रकरण के एक अभियुक्त विवेक पाण्डेय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार थाना फतनपुर पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि आर्म्स एक्ट से सम्बंधित एक अभियुक्त पढ़वा नसीरपुर नहर पुलिया के आसपास देखा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई और घेराबंदी कर मौके से अभियुक्त विवेक पाण्डेय को दबोच लिया।

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद नाजायज देशी तमंचा 315 बोर भी बरामद किया। पुलिस के मुताबिक बरामद हथियार अवैध रूप से रखा गया था, जिसके चलते संबंधित धाराओं में अभियुक्त के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

थाना प्रभारी मनीष त्रिपाठी ने बताया कि क्षेत्र में अवैध असलहाधारियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले किसी भी तत्व के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

फतनपुर पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और सख्ती देखने को मिल रही है। अभियुक्त को न्यायालय भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *