उत्तर प्रदेश

लेंटर मशीन की चपेट में आने से छात्र की मौत, परिजनों में कोहराम

Published by:ब्यूरो चीफ दीपांशु तिवारी

लेंटर मशीन की चपेट में आने से छात्र की मौत, परिजनों में कोहराम

गौरा। फतनपुर थाना क्षेत्र के धरी मोड़ के पास शुक्रवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। सुवंशा नगर पंचायत वार्ड नंबर 8 निवासी 18 वर्षीय युवक शिवम बिंद की लेंटर मशीन (ट्रैक्टर) की टक्कर से मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे शिवम बिंद दुर्गा पूजा देखकर घर लौट रहा था। तभी भारत पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार में आ रही लेंटर मशीन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि शिवम का शरीर मशीन में फंस गया और काफी दूर तक घसीटता चला गया। आसपास मौजूद लोगों के शोर मचाने के बावजूद ट्रैक्टर चालक ने वाहन नहीं रोका और मौके से फरार हो गया।

घायल युवक को पीछे से आ रहे युवकों ने सड़क किनारे लहूलुहान हालत में देखा और तत्काल परिजनों को सूचना दी। आनन-फानन में परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरा ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक शिवम बिंद इंटरमीडिएट का छात्र था। उसके पिता सुरेश पेशे से ट्रक ड्राइवर हैं, जबकि मां गायत्री देवी गृहिणी हैं। शिवम दो भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटा था। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस चालक की तलाश में जुट गई है।

दुर्घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है और लोगों ने प्रशासन से वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *