उत्तर प्रदेश

PDA की पाठशाला चलाना पड़ा महंगा, विधायक आर.के. वर्मा पर दर्ज हुआ मुकदमा

ब्यूरो चीफ दीपांशु तिवारी

गौरा। विकासखंड गौरा के नरायनपुर कला के बंद पड़े प्राथमिक विद्यालय में समाजवादी पार्टी के PDA पाठशाला अभियान के तहत कार्यक्रम चलाना विधायक डॉ. आर.के. वर्मा को महंगा पड़ गया।

बिना विभागीय अनुमति कार्यक्रम करने पर बेसिक शिक्षा विभाग ने जताई कड़ी आपत्ति।

खंड शिक्षा अधिकारी की तहरीर पर थाना फतनपुर में दर्ज हुआ मुकदमा — विधायक सहित चार नामजद, कई अज्ञात पर एफआईआर।

विद्यालय परिसर में पोस्टर-बैनर लगाने, छात्रों को पढ़ाने और सामग्री वितरण को बताया गया शासकीय आदेशों का उल्लंघन।

प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, दो शिक्षामित्रों को नोटिस, खंड शिक्षा अधिकारी से मांगा गया स्पष्टीकरण।

समाजवादी पार्टी चला रही है पूरे प्रदेश में PDA पाठशाला अभियान, लेकिन प्रतापगढ़ में मामला पहुंचा थाने।

शिक्षा विभाग का सख्त संदेश (शिक्षा संस्थानों का राजनीतिक इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं)।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *