8th September 2024

उत्तर प्रदेश

श्रीराम के स्वागत को तैयार देश, हर जगह उत्साह और उल्लास, भव्य-अलौकिक दिख रही अयोध्या

अयोध्या में श्रीराम मंदिर में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम होगा। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मेहमानों का आना शुरू हो चुका है और एक ऐतिहासिक अवसर के लिए मंच सज चुका है।

जहां भगवान राम हैं, वहां पवित्रता है: योग गुरु रामदेव
योग गुरु रामदेव ने कहा कि भगवान राम के नाम पर लोगों को मत डराओ कि मुहूर्त पवित्र नहीं है। जहां भगवान राम हैं, वहां पवित्रता है। यह सिर्फ राम मंदिर का निर्माण नहीं है, यह राष्ट्र की ‘रामराज्य’ की ओर प्रगति है। हमें 15 अगस्त 1947 को राजनीतिक स्वतंत्रता मिली। अब सांस्कृतिक, धार्मिक और आध्यात्मिक स्वतंत्रता भी मिलेगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पीएम मोदी को लिखा पत्र प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा। राष्ट्रपति ने लिखा, ‘अयोध्या धाम में नए मंदिर में प्रभु श्रीराम की जन्म-स्थली पर स्थापित मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के लिए आप विधिवत तपश्चर्या कर रहे हैं। इस अवसर पर, मेरा ध्यान इस महत्वपूर्ण तथ्य पर है कि उस पावन परिसर में, आपके दवारा सम्पन्न की जाने वाली अर्चना से हमारी अद्वितीय सभ्यतागत यात्रा का एक ऐतिहासिक चरण पूरा होगा। आपके द्वारा किया गया 11 दिवसीय कठिन अनुष्ठान, पवित्र धार्मिक पद्धतियों का अनुसरण मात्र नहीं है बल्कि त्याग की भावना से प्रेरित सर्वोच्च आध्यात्मिक कृत्य है तथा प्रभु श्री राम के प्रति सम्पूर्ण समर्पण का आदर्श है। आपकी अयोध्या धाम की यात्रा के इस पावन अवसर पर मैं आपको अपनी हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करती हूं।’

दिल्ली के 700 बाजारों में 5 लाख दीये जलाए जाएंगे

सोमवार को अयोध्या में राम मंदिर प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर राष्ट्रीय राजधानी के 700 बाजारों में पांच लाख से अधिक दीये जलाए जाएंगे। स्थानीय व्यापारियों के संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) ने रविवार को कहा, उत्साह के चलते राम मंदिर से संबंधित सामानों की मांग में वृद्धि हुई है। धर्म ध्वज, राम मंदिर की अनुकृति, पोशाक, तस्वीरों की मांग में चार गुना वृद्धि हुई है।

राजधानी लखनऊ भी राममय

अयोध्या में कल राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ भगवान राम के पोस्टरों और झंडों से सज गई है। लोगों ने घरों और दुकानों पर राम नाम के ध्वज फहराए।

सीएम योगी ने कारसेवकपुरम का किया दौरा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले अयोध्या में कारसेवकपुरम का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सभी तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही संबंधित लोगों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

जनकपुर रंगबिरंगी रोशनी से नहा उठा

अयोध्या में कल होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले जनकपुर जगमगा उठा। रंगबिरंगी रोशनी से जगमग जनकपुर धाम की आभा देखते ही बनी।

भारतीय टीम के पूर्व गेंदबाज अनिल कुंबले और वेंकटेश प्रसाद पहुंचे अयोध्या

राम मंदिर ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह में शामिल होने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व गेंदबाज और कोच अनिल कुंबले के अलावा वेंकटेश प्रसाद भी अयोध्या पहुंचे। रविवार सुबह से ही विशिष्ट अतिथियों के अयोध्या आने का सिलसिला जारी है
सपा सांसद डिंपल यादव बोलीं- हमें ईश्वर को बहस का विषय नहीं बनाना
प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव बोलीं- हमें ईश्वर को बहस का विषय नहीं बनाना चाहिए। राजनीति और धर्म को अलग रखा जाना चाहिए। सरकार को लोगों के मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए

सोने की अंगूठी में उकेरी राम मंदिर की अनुकृति

मुरादाबाद में सोने के व्यापारी ने अयोध्या के राम मंदिर की अनुकृति एक अंगूठी में उकेरी। इस अंगूठी को 18 कैरेट सोने से तैयार किया गया है। इसमें करीब 1,25,000 रुपये की लागत आई है।

सीएम धामी ने देहरादून में दीपोत्सव कार्यक्रम में जलाए दीये

सीएम पुष्कर सिंह धामी अयोध्या में राम मंदिर ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह से पहले देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित दीपोत्सव में शामिल हुए। साथ ही इस मौके पर दीये जलाकर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले प्रसन्नता प्रकट की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close