उत्तर प्रदेश
फ़तनपुर बाजार में स्ट्रीट लाइटें 10 दिन में खराब, गुणवत्ता पर उठे सवाल, बाजारवासियों में गुस्सा
ब्यूरो चीफ दीपांशु तिवारी
फ़तनपुर बाजार में हाल ही में लगाई गई स्ट्रीट लाइटें महज़ 10 दिन के भीतर ही खराब हो गईं। इससे बाजारवासी और राहगीर एक बार फिर अंधेरे में सफर करने को मजबूर हैं। लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है और उन्होंने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
बाजारवासियों का कहना है कि लाइट लगने से उन्हें बड़ी राहत मिली थी, लेकिन इतनी जल्दी खराब हो जाना काम की घटिया गुणवत्ता को दर्शाता है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि स्ट्रीट लाइटें तत्काल दुरुस्त नहीं कराई गईं तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे।



