उत्तर प्रदेश

केनरा बैंक मुरादनगर ने श्री हंस इंटर कॉलेज के मेधावी छात्राओं का किया सम्मान समारोह, बच्चों के लिए खोले गए बैंक खाते

रिपोर्ट : अबशार उलहक

मुरादनगर: केनरा बैंक, मुरादनगर शाखा में आज एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बैंक मैनेजर निर्मल कुमार पांडेय ने श्री हंस इंटर कॉलेज, मुरादनगर की मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर स्कूल की शिक्षिका हेमलता शर्मा और एनसीसी ऑफिसर डॉ. अमित कुमार ने भी छात्राओं के उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन की सराहना की और उन्हें भविष्य के लिए प्रोत्साहित किया।

वही श्री हंस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि स्कूल के सभी टीचर व स्टाफ ने छात्र-छात्राओं को अनुशासन, नेतृत्व और शैक्षणिक उत्कृष्टता की दिशा में प्रेरित किया है। समारोह में छात्राओं को उनके शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया, जिससे उनकी मेहनत और लगन को प्रोत्साहन मिला।

इस अवसर पर केनरा बैंक द्वारा श्री हंस इंटर कॉलेज के बच्चों के लिए बैंक खाते भी खोले गए। इस पहल का उद्देश्य छात्रों को वित्तीय साक्षरता और बचत की आदतों से जोड़ना है। टीचर हेमलता शर्मा और डॉ. अमित कुमार ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि वित्तीय जागरूकता और अनुशासन छात्रों के समग्र विकास के लिए आवश्यक हैं। शिक्षा, अनुशासन और वित्तीय सशक्तिकरण के लिए इस तरह के आयोजन महत्वपूर्ण हैं। हम छात्राओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं।

यह आयोजन छात्राओं, शिक्षकों और समुदाय के लिए प्रेरणादायक रहा, जो शिक्षा, अनुशासन और वित्तीय समावेशन के क्षेत्र में सहयोग का एक शानदार उदाहरण प्रस्तुत करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *