ऊतराखंड

सीएम धामी ने थराली में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा

रिपोर्ट :मनोज कुमार देहरादून

थराली/चमोली।उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को चमोली जनपद के थराली क्षेत्र का दौरा कर आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और आपदा से प्रभावित लोगों से सीधे संवाद स्थापित किया। उन्होंने पीड़ित परिवारों की समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनीं और उनके शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया।

 

निरीक्षण के दौरान सीएम धामी ने राहत एवं बचाव कार्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी भी ली। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद तत्काल उपलब्ध कराई जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार संकट की इस घड़ी में आपदा पीड़ितों के साथ खड़ी है और हर स्तर पर सहायता पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

 

उन्होंने प्रशासनिक अमले को राहत सामग्री वितरण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने की सख्त हिदायत दी। साथ ही प्रभावित परिवारों को अस्थायी आश्रय, भोजन व चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए। सीएम धामी ने कहा कि राज्य सरकार केंद्र सरकार से भी निरंतर संवाद बनाए हुए है ताकि आपदा प्रबंधन के लिए अतिरिक्त संसाधन उपलब्ध कराए जा सकें।

 

मुख्यमंत्री के दौरे से स्थानीय लोगों में उम्मीद जगी है कि उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान होगा। प्रभावित ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से मिलकर राहत व पुनर्वास संबंधी अपनी प्राथमिक आवश्यकताएं साझा कीं। धामी ने उन्हें भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार हर संभव सहायता के लिए कटिबद्ध है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *