ऑपरेशन लंगड़ा के तहत बेल्हा पुलिस की कार्यवाही में 04 थाना क्षेत्रों में स्थानीय पुलिस के मुठभेड़ में 06 अंतर्जनपदीय अभियुक्त गिरफ्तार
ब्यूरो चीफ दीपांशु तिवारी
बेल्हा। जिले के पुलिस कप्तान अनिल कुमार के कुशल निर्देशन पर जिले की पुलिस अपराध और अपराधियों के खिलाफ प्रतिदिन सख्ती से कार्यवाही कर रही है। जिससे जिले के अपराधियों में काफी भय का माहौल है। इसी क्रम में ऑपरेशन लंगड़ा के तहत प्रतापगढ़ जिले के 04 अलग अलग स्थानीय थाना क्षेत्रों में पुलिस मुठभेड़ में कुल 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। रानीगंज थाने में एक, फ़तनपुर थाने में दो,जेठवारा थाने में 02 और महेशगंज थाने से एक अभियुक्त को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार किया गया। कुछ थाने में स्थानीय थाना पुलिस और स्पेशल टीम की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन को अंजाम देने का कार्य किया है। जिले के कप्तान ने जब से जिले की कमान अपने हाथों में ली है तब से अपराधियों पर प्रतिदिन कप्तान के निर्देशन पर प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा ताबड़तोड़ कार्यवाही की जा रही है , जिससे अपराधी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर जेल भेजे जा रहे हैं या तो जिला छोड़ कर भाग रहे हैं।



