उत्तर प्रदेश

थाना फेस-3 बना नंबर-1, 218 वाहन व शराब का निस्तारण कर वसूले 26 लाख से अधिक – खुली बोली में पारदर्शिता, उच्चाधिकारियों ने की प्रशंसा

Published by धर्मेंद्र शर्मा

नोएडा( धर्मेंद्र शर्मा): सेंट्रल नोएडा जोन में थाना फेस-3 ने माल निस्तारण की प्रक्रिया में बाजी मार ली है। मई 2025 से शुरू हुई यह कवायद एसीपी प्रथम सेंट्रल नोएडा व थाना प्रभारी निरीक्षक फेस-3 के निर्देशन में की गई।

 

इस दौरान आरटीओ, आबकारी विभाग व मा. न्यायालय की निगरानी में मुकदमाती वाहनों का सत्यापन हुआ। जिन मामलों का निस्तारण पूरा हो चुका था, उनकी अनुमति लेकर खुली बोली की पारदर्शी प्रक्रिया अपनाई गई।

📌 प्रमुख उपलब्धियां:

कुल 218 मुकदमाती वाहन नीलाम हुए।

वाहनों से ₹22,01,000/- की वसूली।

शराब का निस्तारण ₹4,10,400/- का।

कुल राजस्व प्राप्ति ₹26,11,400/- (छब्बीस लाख ग्यारह हजार चार सौ रुपये)।

 

यह पूरी प्रक्रिया मा. न्यायालय के आदेशानुसार गठित टीम की मौजूदगी में सम्पन्न हुई। परिणामस्वरूप, थाना फेस-3 को सेंट्रल नोएडा जोन में प्रथम स्थान मिला।

 

उच्चाधिकारियों ने थाना फेस-3 की इस उपलब्धि पर जमकर सराहना की और इसे पारदर्शी कार्यशैली का बेहतरीन उदाहरण बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *