उत्तर प्रदेश

युवाओं को बड़ा तोहफा: देश-विदेश में रोजगार दिलाएगा ‘उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन’

लखनऊ: संवाददाता विशेष

लखनऊ। संवाददाता विशेष :योगी सरकार ने युवाओं को बड़ी सौगात देते हुए गुरुवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में ‘उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन’ के गठन को मंजूरी दे दी। इस मिशन का उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को न केवल देश में बल्कि विदेशों में भी रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। सरकार का लक्ष्य हर वर्ष एक लाख युवाओं को देश और 30 हजार को विदेशों में रोजगार दिलाना है।

 

कैबिनेट बैठक के बाद श्रम मंत्री अनिल राजभर ने बताया कि अब तक सेवायोजन विभाग रोजगार मेलों तक सीमित था, लेकिन अब यह मिशन युवाओं को सीधे देश-विदेश की प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार दिलाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य अब खुद रिक्रूटिंग एजेंसी (आरए) का लाइसेंस प्राप्त कर सकेगा, जिससे मध्यस्थ एजेंसियों की भूमिका खत्म होगी।

 

मंत्री ने बताया कि खासकर पैरामेडिकल, नर्सिंग, ड्राइविंग और कुशल श्रमिकों की वैश्विक स्तर पर भारी मांग है। यह मिशन प्रदेश की मानव संसाधन क्षमता को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाएगा।

 

मुख्य गतिविधियां होंगी:

 

देश-विदेश में रोजगार मांग का सर्वेक्षण

 

कंपनियों से सीधी मांग एकत्र करना

 

स्किल गैप विश्लेषण और आवश्यक प्रशिक्षण

 

भाषा प्रशिक्षण व प्रि-डिपार्चर ओरिएंटेशन

 

कैरियर काउंसलिंग व कैम्पस प्लेसमेंट

 

नियुक्ति के बाद सहायता और फॉलोअप

 

 

प्रशासनिक ढांचा:

मिशन का संचालन एक उच्च स्तरीय संस्था करेगी, जो सोसायटी रजिस्ट्रेशन अधिनियम 1860 के तहत पंजीकृत होगी। इसमें शासी परिषद, राज्य संचालन समिति, राज्य कार्यकारिणी समिति, राज्य कार्यक्रम प्रबंधन इकाई (SPMU) और जिला कार्यकारिणी समिति शामिल होंगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *