उत्तर प्रदेश

रोडवेज बस ड्राइवर के साथ मारपीट वायरल वीडियो का सच

रिपोर्ट : हैदर खान

गाजियाबाद के मुरादनगर में शनिवार, 12 जुलाई 2025 को एक गंभीर घटना सामने आई, जब मेरठ से गाजियाबाद जा रही एक रोडवेज बस के ड्राइवर के साथ कांवड़ियों ने मारपीट की। यह घटना मुरादनगर रेलवे रोड पर हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पुलिस के अनुसार, विवाद की शुरुआत तब हुई जब मोदीनगर में बस मे सवार एक अज्ञात व्यक्ति ने पानी की बोतल सड़क पर फेंक दी। इससे सड़क पर रखी कांवड़ के पास बोतल गिरने से कांवडियों को गुस्सा आ गया। नाराज कांवड़ियों ने बस का पीछा किया और मुरादनगर में बस को रोककर ड्राइवर पर हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। बस ड्राइवर और कंडक्टर को हिरासत में लिया गया, जबकि कांवड़ियों को समझा-बुझाकर उनके गंतव्य की ओर रवाना किया गया। मुरादनगर पुलिस ने बताया कि इस मामले मे कोई तहरीर नही दी गई है अगर कोई भी तहरीर आती है तो जरूर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *